मुजफ्फरनगर: एसपी सिटी अमृत जैन ने रामलीला स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
आगामी पर्व एवं त्योहारों के मद्देनजर उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने 13 अक्टूबर को थाना नई मंडी क्षेत्र के पटेल नगर और माल रोड पर आयोजित रामलीला स्थलों का निरीक्षण किया।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। आगामी पर्व एवं त्योहारों के मद्देनजर उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने 13 अक्टूबर को थाना नई मंडी क्षेत्र के पटेल नगर और माल रोड पर आयोजित रामलीला स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने रामलीला स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन तथा आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश भी दिए, ताकि रामलीला आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिल सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



