फतेहपुर: घोड़ी चढ़ने के पहले दूल्हा पहुंचा हवालात, प्रेमिका के हंगामे के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
उप्र के फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र में शादी से ठीक पहले प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जहां घोड़ी चढ़ने से पहले ही दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसे जेल भेज दिया गया।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र में शादी से ठीक पहले प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जहां घोड़ी चढ़ने से पहले ही दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसे जेल भेज दिया गया।
नतीजा ये हुआ कि सजी-धजी बारात दुल्हन के घर नहीं जा पाई। दरअसल, सखियांव गांव निवासी मोहित की शादी खखरेडू क्षेत्र में तय थी घर में सभी तैयारियां पूरी थीं बैंड-बाजा बज रहा था और बारात निकलने ही वाली थी तभी गुरुग्राम से पहुंची उसकी प्रेमिका ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए हंगामा कर दिया।
युवती ने आरोप लगाया कि फेसबुक के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी, जो बाद में लिव-इन रिलेशन में बदल गई और दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे युवक द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए गए।
जैसे ही उसे मोहित की दूसरी शादी की जानकारी मिली, वह थाने पहुंची और पुलिस के साथ दूल्हे के घर आ गई। हंगामे के बाद पुलिस दूल्हे को थाने ले आई जहां रात भर समझौते की कोशिश चलती रही, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
इसके बाद पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, दुल्हन पक्ष के घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया हाथों में मेंहदी लगाए दुल्हन पूरी रात इंतजार करती रह गई, लेकिन बारात नहीं पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Janmat News 
