लखीमपुर खीरी में सीएम योगी ने थारू जनजाति को दी बड़ी सौगात, 4 हजार परिवारों को मिला मालिकाना हक
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पूर्ववर्ती सरकार के समय थारू जनजाति के लोगों पर वन विभाग द्वारा दर्ज किए गए सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
लखीमपुर से लोकेन्द्र प्रताप की रिपोर्ट —
लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज। जनपद लखीमपुर खीरी के चंदनचौकी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने थारू जनजाति के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए 4 हजार परिवारों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान किया। इस अवसर पर 314 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया, जिससे क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यक्रम से पहले क्षेत्रीय पलिया विधायक रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए भावुक संबोधन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान और परमात्मा बताते हुए कहा कि “महाराज जी आपके अलावा मेरा कौन है।” साथ ही उन्होंने क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड और स्टेडियम निर्माण की मांग भी रखी।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि थारू जनजाति के अधिकार, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “प्रजासुखे सुखं राज्ञः, प्रजानां च हिते हितम्” अर्थात सच्चा शासन वही है, जिसमें जनता का कल्याण सर्वोपरि हो।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि पूर्ववर्ती सरकार के समय थारू जनजाति के लोगों पर वन विभाग द्वारा दर्ज किए गए सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इससे जनजाति के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत छोटे बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पाद मुख्यमंत्री को भेंट किए गए। मुख्यमंत्री ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें स्नेह और प्रोत्साहन दिया।
इस कार्यक्रम को थारू जनजाति के लिए एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है, जिससे उन्हें न केवल कानूनी अधिकार मिलेगा, बल्कि सामाजिक और आर्थिक रूप से भी मजबूती मिलेगी।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.