कन्नौज: बंदरों के दौड़ाने पर छत से भागा 11 वर्षीय बच्चा, सिर के बल नीचे गिरने से हुई मौत

उप्र के कन्नौज जनपद में बंदरो द्वारा 11 वर्षीय बच्चे की जान लिए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के गुरसहायगंज के समधन नगर पंचायत स्थित किदवई नगर मोहल्ले का है।

कन्नौज: बंदरों के दौड़ाने पर छत से भागा 11 वर्षीय बच्चा, सिर के बल नीचे गिरने से हुई मौत
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में बंदरो द्वारा 11 वर्षीय बच्चे की जान लिए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के गुरसहायगंज के समधन नगर पंचायत स्थित किदवई नगर मोहल्ले का है।

मिली जानकारी के अनुसार छत पर गया बच्चा बंदरों के दौड़ाने पर तेजी से भागा तो दीवार सहित नीचे जा गिरा। सिर के बल नीचे गिरे रहमान की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।