मुजफ्फरनगर के अधिवक्ताओं ने खेली फूलों से होली, समाज को दिया एकता और सौहार्द का संदेश

उप्र के जनपद मुजफ्फरनगर में अधिवक्ताओं ने इस बार होली का पर्व अनोखे अंदाज में मनाते हुए फूलों की होली खेली और समाज को भाईचारे, प्रेम व एकता का संदेश दिया।

मुजफ्फरनगर के अधिवक्ताओं ने खेली फूलों से होली, समाज को दिया एकता और सौहार्द का संदेश
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद मुजफ्फरनगर में अधिवक्ताओं ने इस बार होली का पर्व अनोखे अंदाज में मनाते हुए फूलों की होली खेली और समाज को भाईचारे, प्रेम व एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्रित हुए और एक-दूसरे पर फूल बरसाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

अधिवक्ताओं की फूलों की होली आकर्षण का केंद्र बन गई उनकी एकजुटता ने सबका दिल जीत किया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का त्योहार है। समाज में बढ़ती कटुता और आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है, जिससे प्रेम और सद्भाव का वातावरण बने।

फूलों की होली के माध्यम से अधिवक्ताओं ने यह संदेश दिया कि समाज में कानून के प्रति सम्मान के साथ-साथ आपसी सहयोग और सौहार्द भी जरूरी है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने युवा वकीलों को आपसी एकजुटता बनाए रखने और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि न्यायपालिका से जुड़े लोगों का कर्तव्य है कि वे समाज को सकारात्मक दिशा देने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई बांटकर उत्सव का समापन किया।