कन्नौज: आशिक को पाने के लिए बिजली टॉवर पर चढ़ी युवती, शादी की आश्वासन पर उतरी नीचे
उप्र के कन्नौज जनपद में आशिकी का भूत ऐसा चढ़ा कि अपने प्यार को पाने के लिए युवती बिजली के टॉवर पर चढ़ गई। पुलिस के आश्वासन देने के बाद भी युवती टॉवर से नही उतरी।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में आशिकी का भूत ऐसा चढ़ा कि अपने प्यार को पाने के लिए युवती बिजली के टॉवर पर चढ़ गई। पुलिस के आश्वासन देने के बाद भी युवती टॉवर से नही उतरी। युवती ने युवक को अपने सामने बुलाने की शर्त रखी।
जब सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल ने युवक को लड़की के सामने पेश किया तब जाकर युवती टावर से नीचे उतरी। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से युवती नीचे उतरी। युवती गैर बिरादरी के लड़के से शादी करने पर अड़ी थी।
मामला जनपद के छिबरामऊ कोतवाली के खुडावा के गांव के पास का है। परिजनों के राजी ना होने पर हाई वोल्टेज ड्रामा घंटो चला। गांव के किसान की 16 वर्षीय बेटी का प्रेम प्रसंग अकबरपुर के रहने वाले विवेक कश्यप से चल रहा था।
बुधवार को दोपहर के बाद जब किशोरी के परिजनों को ममले की जानकारी हुई तो उन्होंने बेटी को समझने का प्रयास किया और भरोसा दिया की 4 महीने बाद किसी अच्छी जगह शादी कर देंगे, जिससे खफा होकर वह घर से निकल गई।र हाईवे के किनारे खेत में लगे बिजली टावर पर चढ़ गई।
किशोरी ने टावर के पास पहुंचकर अपनी चप्पल उतार दी और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर लगा दिया और फिर करीब टावर पर 100 फिट की ऊंचाई पर चढ़ गई। लड़की को बिजली टावर पर चढ़ते देख आसपास के लोगों ने उसके घर पर सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन वहां पहुंच गए और लड़की को समझाने का प्रयास करने लगे लेकिन वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को घर से लाकर टावर के पास खड़ा किया और युवती को समझाने के बाद युवक विवेक कश्यप से शादी करने की शर्त पर उसको नीचे उतारा लिया गया।

Janmat News 
