अयोध्या: समाजसेवी राम गोस्वामी ने जेष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार पर भव्य भंडारे का किया आयोजन
उप्र के अयोध्या जनपद के सहादतगंज स्थित राम पथ पर अयोध्या के मशहूर समाजसेवी राम गोस्वामी ने जैष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के सहादतगंज स्थित राम पथ पर अयोध्या के मशहूर समाजसेवी राम गोस्वामी ने जैष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया।
भंडारे का शुभारंभ विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चना के बाद हनुमान जी को भोग लगाकर शुरू किया गया। ये भंडारा दोपहर 12:00 बजे से शुरू हुआ और देर रात्रि हरि इच्छा तक चला।
भंडारे में राजनैतिक व सामाजिक लोग भी सम्मिलित हुए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं मशहूर समाजसेवी राम गोस्वामी ने बताया कि जेष्ठ मांह का आज तीसरा बड़ा मंगलवार है।
मैं सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं और हनुमान जी से कामना करता हूं कि वह सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और राष्ट्र का और विश्व का कल्याण हो विश्व में शांति हो और हमारा देश पर जो संकट है वह संकट दूर हो।
जस्ट मां का बड़ा मंगलवार चल रहा है लगातार भंडारे हो रहे हैं यह हमारा तीसरा भंडारा हो रहा है और जब तक हनुमान जी की कृपा रहेगी हम तब तक भंडारा करते रहेंगे। और सभी को भंडारे करना चाहिए। सनातन धर्म की को बढ़ावा देना चाहिए।
इस अवसर पर जनसत्ता दल के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह जेड आशु सिंह उमेश सिंह लाल पांडे, कपिल अयोध्या व अन्य सम्मानित व राजनैतिक लोग सम्मिलित रहे।

Janmat News 
