डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हमीरपुर  में प्रशिक्षण वर्ग समापन समारोह में हुए शामिल

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हमीरपुर  में प्रशिक्षण वर्ग समापन समारोह में हुए शामिल
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

हमीरपुर से कर्मेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट —

हमीरपुर/जनमत न्यूज। ब्रजेश पाठक हेलीकॉप्टर से हमीरपुर पहुंचे, जहां स्वामी ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज स्थित हेलीपैड पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

हमीरपुर पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम ने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह कार द्वारा राठ कोतवाली क्षेत्र स्थित नारायण गार्डन पहुंचे, जहां आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।