कैंम्पियरगंज तहसील परिसर में लेखपाल संघ का चुनाव हुआ निर्विरोध संपन्न 

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ गोरखपुर के उप शाखा कैम्पियरगंज के तहसील कार्यकारिणी का निर्वाचन मुख्य निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जावेद खान व सहायक चुनाव अधिकारी रामऔतार गुप्ता के देख रेख में सम्पन्न हुआ।

कैंम्पियरगंज तहसील परिसर में लेखपाल संघ का चुनाव हुआ निर्विरोध संपन्न 
REPORTED BY - KAMLESH MANI BHATT, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

गोरखपुर/जनमत। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ गोरखपुर के उप शाखा कैम्पियरगंज के तहसील कार्यकारिणी का 
निर्वाचन मुख्य निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जावेद खान व सहायक चुनाव अधिकारी रामऔतार गुप्ता के देख रेख में सम्पन्न हुआ। शुक्रवार को तहसील के सभी लेखपालों ने एक स्वर से निर्विरोध ताराचंद यादव को अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रिंस जायसवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आदित्य कुमार, मंत्री दिवाकर चंद्र वर्मा, उप मंत्री विनीत कुमार, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार, ऑडिटर योगेंद्र प्रताप सिंह को चुना गया। लेखपाल संघ की तहसील अध्यक्ष ताराचंद यादव ने कहा कि लेखपालों के हित के लिए जहां भी जरुरत पड़ेगा हर समय चाहे रात हो दिन उनके लिए जी जान से लेखपाल भाईयों के लड़ाई लड़ने के लिए जो भी आवश्यकता पड़ेगी उनका मैं कदम से कदम मिलाकर साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप जनता की हर समस्याओं को नियमानुसार समाधान करे। मौके पर भारी संख्या में लेखपाल गण मौजूद रहे। 
इस मौके पर उपजिलाधिकारी कैंम्पियरगंज व नायब तहसीलदार कैंम्पियरगंज, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, उपाध्यक्ष संदीप यादव, उप मंत्री अजीत राज गौतम सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी निर्विरोध पदाधिकारी और उपस्थित लोगों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र व बुके देकर स्वागत किया गया।