कन्नौज: कथा का प्रसाद खाने से बिगड़ी लोगों की तबियत, 5 की हालत गंभीर; कानपुर रेफर
उप्र के कन्नौज जनपद में कथा का प्रसाद खाने से बड़ी संख्या में लोगों की हालत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। 50 से अधिक लोगों ने कथा समापन के बाद प्रसाद खाया था।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में कथा का प्रसाद खाने से बड़ी संख्या में लोगों की हालत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। 50 से अधिक लोगों ने कथा समापन के बाद प्रसाद खाया था।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र के सिमुआपुर में चल रही सत्यनारायण कथा का आज समापन हुआ था। समापन के बाद भंडारे के लिए बने प्रसाद चने से 50 श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ गई।
बीमारों में 20 महिलाएं 30 से ज्यादा बच्चे और पुरुष शामिल हैं। कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के लिए रेफर किया गया है। 5 की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया।

Janmat News 
