सहारनपुर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
उप्र के सहारनपुर जनपद में थाना मिर्जापुर पुलिस और एसटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट
सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद में थाना मिर्जापुर पुलिस और एसटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को शेरपुर पैलो रोड पर पुलिया से आगे आम के बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असद खां, इकराम और दानिश के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर पंप एक्शन गन, 12 बोर की बंदूक, DBBL बंदूक, 315 बोर की देशी रायफल, 12 बोर का तमंचा, तीन एयर गन, एक तलवार और 425 कारतूस बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा एक काले रंग की स्कॉर्पियो भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



