करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर उद्योगपति संजय कपूर का गुरुवार रात निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, इंग्लैंड स्थित गार्ड्स पोलो क्लब में खेल के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा।

Filmy News:बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर उद्योगपति संजय कपूर का गुरुवार रात निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, इंग्लैंड स्थित गार्ड्स पोलो क्लब में खेल के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। खेल के दौरान वे अचानक जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संजय कपूर की मौत की खबर मिलते ही उनके करीबियों और कपूर परिवार के सदस्य करिश्मा के घर पहुंचने लगे। करीना कपूर, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील भी देर रात करिश्मा के घर पहुंचे। इस दुखद घटना की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें परिवार के सदस्य गमगीन नजर आ रहे हैं।
करीना कपूर और सैफ अली खान को करिश्मा के घर के बाहर स्पॉट किया गया, जहां करीना ने मीडिया से बचने की कोशिश की। मलाइका अरोड़ा बेज रंग की ड्रेस में नजर आईं, वे बाहर आने से पहले परिवार से बातचीत करती दिखीं। एक और वीडियो में मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा के बेटे के साथ कार में बैठी नजर आईं। हालांकि, करिश्मा कपूर ने अब तक अपने पूर्व पति के निधन पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
संजय कपूर के निधन की पुष्टि लेखक और अभिनेता सुहेल सेठ ने X (पूर्व में ट्विटर) पर की। उन्होंने लिखा, “संजय कपूर के निधन की खबर बेहद दुखद है। आज सुबह इंग्लैंड में उनका देहांत हो गया। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।”