बहराइच: योगी के मंत्री ने राहुल गांधी पर बोला जुबानी हमला, अखिलेश यादव पर कसा तंज
उप्र के बहराइच जनपद पहुंचे प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद पहुंचे प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। राहुल गाँधी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि सबसे पहले गांधी परिवार यह बताएं कि उनके भ्रष्टाचार का रेट कितना है।
दिनेश सिंह ने कहा कांग्रेस की सरकार में उन्हीं के नेता कहा करते थे कि जब सौ रुपये भेजा जाता है तो लाभार्थी को 15 मिलता है। अब राहुल गांधी खुद बताएं कि उनकें परिवार उनके खानदान का रेट कितना है 85% भ्रष्टाचार का रेट तो पहले से लगा हुआ है। राहुल गांधी पहले खुद का रेट बताएं उसके बाद दूसरों का रेट पूछे।
हेलीकॉप्टर उतरने के लिए परमिशन न मिलने पर अखिलेश यादव द्वारा किए गए जुबानी हमले पर बोलते हुए दिनेश सिंह ने कहा कि उनको भी अपनी सेवा पर भरोसा नहीं है। अपने पिता की सेवा पर भरोसा नहीं है।
सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अखिलेश यादव अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। अखिलेश यादव यह जानते थे कि बुलंदशहर में भीड़ नहीं होगी, इसीलिए हेलीकॉप्टर का बहाना बना दिया कि सरकार परमिशन नहीं दे रही।
अजय राय द्वारा सच्चे सनातनी पर दिए गए बयान पर कहा कि देश का सबसे सच्चे सनातनी नरेंद्र दामोदर दास मोदी हैं। अजय राय उन्हीं के संसदीय क्षेत्र से आते हैं। जो मोदी जी का नहीं, जो बाबा विश्वनाथ का नहीं वह सच्चा सनातनी नहीं हो सकता।
गोंडा में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाने के मामले पर दिनेश सिंह ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। जिसमें हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। फिलहाल विनोद साहनी की हत्या में शामिल कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। बाकी योगी जी की सरकार है कोई भी आरोपी बचेगा नहीं।




