25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर सागर उर्फ धर्मा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लगभग 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा वह क्षेत्र का घोषित हिस्ट्रीशीटर भी है।

PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

कन्नौज से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट — 

कन्नौज/जनमत न्यूज।  कन्नौज जनपद में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी और छिबरामऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी सागर उर्फ धर्मा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष 2022 के चर्चित अपहरण एवं हत्या प्रकरण में वांछित चल रहा था। आरोपी पिछले करीब चार वर्षों से फरार था और लगातार पुलिस से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

बताया गया कि छिबरामऊ क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर एसओजी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस टीम का सामना सागर उर्फ धर्मा से हो गया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लगभग 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा वह क्षेत्र का घोषित हिस्ट्रीशीटर भी है।

पुलिस अधीक्षक Vinod Kumar ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कन्नौज,छिबरामऊ,पुलिस मुठभेड़,इनामी बदमाश,सागर उर्फ धर्मा,अपहरण हत्या केस,एसओजी,हिस्ट्रीशीटर,तमंचा बरामद,उत्तर प्रदेश पुलिस

जनपद में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी और छिबरामऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी सागर उर्फ धर्मा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।