कुशीनगर: अज्ञात कारणों से कई झोपड़ियों में लगी आग, घर का सामान जलकर राख

उप्र के कुशीनगर जनपद में अज्ञात कारणों से कई झोपड़ियों में आग लगने की खबर सामने आ रही है। भीषण आग से कई झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।

कुशीनगर: अज्ञात कारणों से कई झोपड़ियों में लगी आग, घर का सामान जलकर राख
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद में अज्ञात कारणों से कई झोपड़ियों में आग लगने की खबर सामने आ रही है। भीषण आग से कई झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।

प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी में अज्ञात कारणों से कई झोपड़ियों में आग लग गई जिससे झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।

ग्रामीण भीषण आग को बुझाने में जुट गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची। आग लगने से कई घरों का सामान जलकर राख हो गया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।