औरैया: 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा, 12 आरोपी चोरी के माल और वाहनों सहित गिरफ्तार

उप्र के औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में दिबियापुर थाना, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से बड़ी सफलता मिली है।

औरैया: 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा, 12 आरोपी चोरी के माल और वाहनों सहित गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में दिबियापुर थाना, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से बड़ी सफलता मिली है।

दिबियापुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सरिया चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने 12 आरोपियों को चोरी के माल और वाहनों सहित गिरफ्तार किया है। बता दें कि कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट साइट से चोरी करीब 40 कुंतल सरिया हुआ था।

बरामद माल की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है। बरामद सामानों में ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेंट्रो कार, i20 कार और ट्रॉली लॉक की चाबी भी मिली। आरोपी साइट पर मजदूरी और सरिया लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते थे।