उरई: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के कैथेरी टोल प्लाजा के पास डीसीएम-ट्रक की टक्कर, दो लोगों की मौत
उप्र के जालौन जनपद में देर रात बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कैथेरी टोल प्लाजा के पास डीसीएम और ट्रक की जोरदार भिड़ंत से दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।
उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के जालौन जनपद में देर रात बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कैथेरी टोल प्लाजा के पास डीसीएम और ट्रक की जोरदार भिड़ंत से दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार खजूर से लदी एक डीसीएम आगे जा रही थी तभी आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी टोल कर्मियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई ।
सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे की राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंची। घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया । जबकि डीसीएम में फंसे चालक और परिचालक को निकालने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी ।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा आगे चल रहे ट्रक से डीसीएम के टकराने के कारण हुआ।


