रामपुर में विस्फोटक सामग्री बनाते समय धमाका, युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस
उप्र के रामपुर जनपद की कोतवाली स्वार क्षेत्र के गांव मंडयाने भज्जन पसतौर में देर रात विस्फोटक सामग्री बनाते समय हुए धमाके में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के रामपुर जनपद की कोतवाली स्वार क्षेत्र के गांव मंडयाने भज्जन पसतौर में देर रात विस्फोटक सामग्री बनाते समय हुए धमाके में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली स्वार पुलिस और क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय युवक घर में अकेला था।
धमाके के बाद उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला और उसका दायां हाथ भी कटा हुआ था। घटना के समय परिवार का कोई अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
बताया गया कि मृतक की पत्नी बाहर रहती हैं। बड़ा बेटा शादीशुदा है और अलग मकान में रहता है, जबकि छोटा बेटा पिता के साथ रहता है।


