अयोध्या पहुंचे विधायक प्रदीप शुक्ला, रामलला के किए दर्शन

विधायक शुक्ला ने कहा कि भारत सनातन धर्म की ओर अग्रसर है और सनातन का उत्थान देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अयोध्या पहुंचे विधायक प्रदीप शुक्ला, रामलला के किए दर्शन
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

अयोध्या से आजम खान की रिपोर्ट —

अयोध्या/जनमत न्यूज। गोरखपुर विधानसभा सहजनवा से भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला राम नगरी अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्री रामलला और हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन कर महंत धर्मदास से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

महंत धर्मदास ने बताया कि हनुमान मंदिर बाबा अभियान दास महाराज की स्मृति में निर्मित है। उन्होंने जानकारी दी कि यहां 26 फरवरी से 4 अप्रैल तक 40 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का आयोजन प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। विधायक प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में आज भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

विधायक शुक्ला ने कहा कि अयोध्या अब दिव्य स्वरूप में दिखाई दे रही है। उन्होंने वर्तमान सरकार के नेतृत्व में देशभर में तेजी से हो रहे मठ और मंदिरों के निर्माण को गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि भारत सनातन धर्म की ओर अग्रसर है और सनातन का उत्थान देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही उन्होंने प्रयागराज में आयोजित कुंभ में 66 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का उल्लेख करते हुए इसे आस्था और एकता का प्रतीक बताया।