अयोध्या: श्रद्धा भाव से मनाई जाएगी महंत भगवान दास महाराज की पुण्यतिथि, भंडारे का होगा आयोजन
अयोध्या के नया घाट स्थित श्री राम वैदेही मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के साकेत वासी अनंत विभूषित श्री श्री 1008 श्री महंत भगवान दास महाराज की 23वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव से मनाई जाएगी।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या के नया घाट स्थित श्री राम वैदेही मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के साकेत वासी अनंत विभूषित श्री श्री 1008 श्री महंत भगवान दास महाराज की 23वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव से मनाई जाएगी।
राम वैदेही मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री राम प्रकाश दास महाराज ने बताया कि हमारे गुरु श्री श्री 1008 श्री महंत भगवान दास महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ मनाई जाएगी।
आज एक सप्ताह से श्री राम नाम कीर्तन चल रहा है। कल महाराज जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया है। हम सभी राम भक्त व अयोध्या के संत महंत से निवेदन करेंगे कि भंडारे में सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बने।

Janmat News 
