महराजगंज: लगातार बढ़ रहा है नारायणी गंडक का जलस्तर, डीएम-एडीएम लगातार कर रहे हैं निगरानी
उप्र के महराजगंज जनपद में नारायणी गंडक का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हर घंटे आंकड़े आ रहे हैं। आंकड़े में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।
महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में नारायणी गंडक का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हर घंटे आंकड़े आ रहे हैं। आंकड़े में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।
सिचाई विभाग के अनुसार 5 बजे तक आंकड़ा 4,79,000 क्यूसेक दर्ज किया गया। नेपाल के देवघाट का जलस्तर स्थिर हो गया है।



