औरैया: कुएं में मिला मानसिक विक्षिप्त युवक का शव, दो दिन पहले घर से हुआ था लापता

उप्र के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में एक 20 वर्षीय युवक का शव कुएं में मिला है। युवक की पहचान महाराजपुर निवासी शिवम के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

औरैया: कुएं में मिला मानसिक विक्षिप्त युवक का शव, दो दिन पहले घर से हुआ था लापता
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में एक 20 वर्षीय युवक का शव कुएं में मिला है। युवक की पहचान महाराजपुर निवासी शिवम के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, शिवम 25 अप्रैल 2026 को बिना बताए घर से चला गया था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसी दिन शाम 4:40 बजे सहायल थाने में दर्ज की गई थी।

आज 27 अप्रैल 2026 को कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हरनाम सिंह निवासी सूक, थाना सहायल के खेत में बने कुएं में एक शव पड़ा है।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक रामकेश यादव और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।