महराजगंज: भीषण बारिश का असर, कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत

उप्र के महराजगंज जनपद में कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आ रही है। यह दर्दनाक हादसा महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगिनिहा गांव में हुआ है।

महराजगंज: भीषण बारिश का असर, कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट  

महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आ रही है। यह दर्दनाक हादसा महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगिनिहा गांव में हुआ है।

प्राप्त समाचार के अनुसार तीन दिनों से लगातार हो रही भीषण बारिश से कच्चा मकान भर-भरा-कर ढह गया। स्थानीय ग्रामीणों ने मृतका के पति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मलबे के नीचे दबने से 59 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ​घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।