मौदहा गोलीकांड के मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैरों में लगी गोली
मौदहा थाना क्षेत्र के कपसा के पास मंगलवार देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेर लिया।

हमीरपुर/जनमत न्यूज। हमीरपुर पुलिस ने मौदहा गोलीकांड के मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ में पकड़ने में सफलता हासिल की। बताया गया कि मौदहा थाना क्षेत्र के कपसा के पास मंगलवार देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेर लिया।
पुलिस से घिरते ही आरोपियों ने जान बचाने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों आरोपियों के पैरों में लगी, जिससे वे घायल हो गए।
घायल अवस्था में दोनों आरोपियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।