रामपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, बुरी तरह घायल; हायर सेंटर के लिए रेफर
उप्र के रामपुर जनपद के थाना गंज क्षेत्र के पीला तालाब चौकी में बीती रात एक युवक ने अपने आप को गोली मार ली जिससे वह बुरी तरह लघु लोहान हो गया गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो परिवार में कोहरा मच गया।
रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के रामपुर जनपद के थाना गंज क्षेत्र के पीला तालाब चौकी में बीती रात एक युवक ने अपने आप को गोली मार ली जिससे वह बुरी तरह लघु लोहान हो गया गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो परिवार में कोहरा मच गया।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि थाना गंज क्षेत्र के पीला तालाब चौकी निवासी युवक ने अपने आप को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली जिससे युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिजनों ने जब जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।
परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। वहीं घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा, जहां पर चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया फिलहाल घायल युवक का उपचार चल रहा है।



