लखनऊ: राजा सोनकर बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष, समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर की ओर से अनुसूचित मोर्चा कार्यसमिति की घोषणा की गई है। जारी सूची में अमीनाबाद स्थित मौलवीगंज निवासी विलास सोनकर के पुत्र राजा सोनकर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लखनऊ से आशीष भट्ट की रिपोर्ट
लखनऊ/जनमत न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर की ओर से अनुसूचित मोर्चा कार्यसमिति की घोषणा की गई है। जारी सूची में अमीनाबाद स्थित मौलवीगंज निवासी विलास सोनकर के पुत्र राजा सोनकर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
राजा सोनकर को बधाई देने के लिए समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस मौके पर राजा सोनकर ने पार्टी नेतृत्व और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।



