बलरामपुर पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद किया अवैध पटाखा, आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज; तलाश जारी
उप्र के बलरामपुर जनपद की कोतवाली उतरौला पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि UP32GN1872 नंबर की डीसीएम पर लदा अवैध पटाखा महदेइया होते हुए बाबागंज गोण्डा जा रहा है।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद की कोतवाली उतरौला पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि UP32GN1872 नंबर की डीसीएम पर लदा अवैध पटाखा महदेइया होते हुए बाबागंज गोण्डा जा रहा है।
इस सूचना पर डीसीएम को महदेइया बाजार से पहले नहर पुलिया के पास रोककर चेक किया गया तो डीसीएम में लदे 75 अदद गत्तो में भरा हुआ भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार का अवैध पटाखा बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली उतरौला पर मु.अ.सं. 130/2026 धारा 288 बीएनएस व 9बी विस्फोटक अधिनियम 1884 बनाम 1. राजकुमार पुत्र अज्ञात पता बाबागंज जनपद गोण्डा 2.रामबाबू (सुरेन्द्र) पुत्र अज्ञात पता बाबागंज जनपद गोण्डा 3. कैफ पुत्र अज्ञात पता बाबागंज बाजार जनपद गोण्डा
4.आशीष कसौधन पुत्र अज्ञात पता बाबागंज जनपद गोण्डा 5.आलोक कसौधन पुत्र अज्ञात पता बाबागंज जनपद गोण्डा 6.अर्जुन पुत्र अज्ञात पता धानेपुर जनपद गोण्डा 7.दिनेश पुत्र अज्ञात पता धानेपुर जनपद गोण्डा 8.सरवन पुत्र अज्ञात पता धानेपुर जनपद गोण्डा के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। सभी की तलाश जारी है।
वाहन उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अवैध/अनाधिकृत पटाखों के परिवहन करने में सम्मलित अन्य की पतारसी व सुरागरसी की जा रही है।



