मिर्ज़ापुर: गेहूँ के खेत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
उप्र के मिर्ज़ापुर जनपद से महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गेहूँ के खेत में महिला का शव मिला। प्रेम प्रसंग में महिला की धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मिर्ज़ापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्ज़ापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्ज़ापुर जनपद से महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गेहूँ के खेत में महिला का शव मिला। प्रेम प्रसंग में महिला की धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
गेहूं के खेत मे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयीं। शव को गेहूं की फसल से छिपाया गया था। मजदूरो ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या के केस की जांच कर रही है।
घटना अहरौरा थाना बरही गांव की है। गांव में बेचूबीर बाबा मंदिर से कुछ ही दूरी पर गेंहु के खेत मे 32 वर्षीय रेखा कोल पत्नी संतोष कोल का शव मिला। महिला के शरीर पर कई धरदार हथियार से किये गये चोटों के निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी उस समय हुई जब मजदूर खेत मे काम करने के लिए पहुचे।
परिजनों का कहना है कि गांव के एक युवक के साथ महिला का प्रेम सम्बंध था। इससे पहले वह घर से भाग चुकी है। उसे किसी तरह घर लाया गया था। परिजन हत्या का आरोप प्रेमी युवक पर लगा रहे है। महिला रात में घर से कब बाहर गयी पता ही नही चला।
घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा महिला का शव मिला है शरीर पर निशान भी है। जल्द इस घटना का खुलासा किया जायेगा।
सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है। फिलहाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है।

Janmat News 
