सीतापुर: आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम

खबर यूपी के सीतापुर जनपद से है, जहाँ मानपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में  उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला।

सीतापुर: आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर यूपी के सीतापुर जनपद से है, जहाँ मानपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में  उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान तेंदुआ गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र लालता प्रसाद के रूप में बताई जा रही है।

बताया गया कि संतोष कुमार के परिवार में पत्नी सुमन के अलावा दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र अक्षय की उम्र करीब 12 वर्ष, जबकि छोटे पुत्र आकाश की उम्र करीब 7 वर्ष बताई जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।