औरैया: गोली लगने से युवक घायल, हालत स्थिर; पुलिस कर रही छान-बीन

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बुद्धवार/गुरुवार देर रात अछल्दा थाना क्षेत्र का युवक गोली लगने से घायल हो गया।

औरैया: गोली लगने से युवक घायल, हालत स्थिर; पुलिस कर रही छान-बीन

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बुद्धवार/गुरुवार देर रात अछल्दा थाना क्षेत्र का युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

औरैया से हमारे संवाददाता अरुण वाजपेयी के अनुसार अछल्दा थाना पुलिस को सूचना मिली कि दोहल्ला निवासी मनु चौहान को वैशाली गांव के पास गोली लगी है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। घायल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है, चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

घायल द्वारा बताए गए अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के अनुसार पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।