बरेली में गोल्डन आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर अवैध धन उगाही, CMO ने उठाया कड़ा कदम
उप्र के बरेली जनपद में गोल्डन आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर CHC केंद्र पर अवैध धन उगाही होने की खबर सामने आ रही है।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में गोल्डन आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर CHC केंद्र पर अवैध धन उगाही होने की खबर सामने आ रही है।
CHC केंद्र पर होने वाली यह अवैध उगाही जिला स्वास्थ्य प्रशासन की छवि धूमिल कर रही है। मामले की गूँज मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) के संज्ञान में आने उन्होंने कड़ा कदम उठाया है।
जानकारी के अनुसार जिले में अवैध धन उगाही का यह नेटवर्क 17 लोग चला रहे हैं और गोल्डन आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से 800/ प्रति कार्ड की अवैध वसूली कर रहे हैं। मामला जनपद के CHC बांनखाना क्षेत्र का है।


