मुजफ्फरनगर: गांधी पॉलिटेक्निक की क्लर्क ने प्राचार्य समेत तीन पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, कार्रवाई की मांग
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित गांधी पॉलिटेक्निक की एक क्लर्क ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायती पत्र सौंपकर संस्थान के प्राचार्य चमनलाल, प्रवक्ता विजेंद्र तथा अनुज कुमार पर मानसिक उत्पीड़न, धमकी और कार्यस्थल पर प्रताड़ित किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित गांधी पॉलिटेक्निक की एक क्लर्क ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायती पत्र सौंपकर संस्थान के प्राचार्य चमनलाल, प्रवक्ता विजेंद्र तथा अनुज कुमार पर मानसिक उत्पीड़न, धमकी और कार्यस्थल पर प्रताड़ित किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान किया गया, धमकाया गया तथा कार्यस्थल पर प्रतिकूल माहौल बनाकर प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
एसएसपी कार्यालय में शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।


