औरैया: खूनी संघर्ष में बदल गया आपसी विवाद, कई लोग घायल; मौके पर पहुंची पुलिस
उप्र के औरैया जनपद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और पथराव की घटना सामने आई है। इस संघर्ष में कई लोग घायल हो गए।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनपद न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और पथराव की घटना सामने आई है। इस संघर्ष में कई लोग घायल हो गए।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के कुदरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम मसूदपुर में आपसी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। संघर्ष में कई लोग घायल हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही कुदरकोट थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और हालात पर किसी तरह काबू पाया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की भी तैयारी है।

Janmat News 
