मथुरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
उप्र के मथुरा जनपद के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की जयसिंहपुर स्थित चामुंडा कॉलोनी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मथुरा से सैयद जाहिद की रिपोर्ट
मथुरा/जनमत न्यूज़। उप्र के मथुरा जनपद के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की जयसिंहपुर स्थित चामुंडा कॉलोनी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के महोली रोड निवासी परिवार ने अपनी 26 वर्षीय पुत्री जानकी की शादी करीब तीन माह पूर्व चामुंडा कॉलोनी निवासी तरुण के साथ की थी।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही जानकी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था तथा उसके साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों का कहना है कि जानकी की तबियत खराब होने की सूचना दी गई।
अस्पताल में आकर पता चला कि जानकी की मौत की मौत हो चुकी है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने हत्या को आत्महत्या का रूप देकर मामले को दबाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Janmat News 
