फर्रुखाबाद में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, 4 दर्जन से अधिक मकान धराशाई; एक की मौत

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की खबर सामने आ रही है। भारी बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। भारी बारिश से जनपद में करीब 4 दर्जन से अधिक मकान धराशाई हुए हैं।

फर्रुखाबाद में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, 4 दर्जन से अधिक मकान धराशाई; एक की मौत
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की खबर सामने आ रही है। भारी बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। भारी बारिश से जनपद में करीब 4 दर्जन से अधिक मकान धराशाई हुए हैं।

बारिश में मकान गिरने से मलबे में कई लोगों का गृहस्थी का सामान दब गया। गृहस्थी का सामान निकलते समय एक की मौत हो गई जबकि कई लोग बाल बाल बच गए। रमापुर दबीर के जयसिंहपुर में दो लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

परिवार बाल-बाल बचा जिससे बड़ा हादसा टल गया। मकान क्षतिग्रस्त होने से घर में रखा सामान और खाद्य सामग्री मलबे में दब गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। फर्रुखाबाद में बारिश के कहर से हुए मकान क्षतिग्रस्त का मामला है।