सीतापुर में अतिवृष्टि के बीच सियासी वार, प्रभारी मंत्री मनोज पाण्डेय ने SIR और विपक्ष पर साधा निशाना
खबर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद से है, जहां दो दिन की भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर जनपद के प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने प्रेसवार्ता की।
सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद से है, जहां दो दिन की भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर जनपद के प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने प्रेसवार्ता की।
मंत्री ने एक ओर सरकार और प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत-बचाव कार्यों की जानकारी दी, तो वहीं SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर विपक्ष, अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि अतिवृष्टि में 7 लोगों की जनहानि हुई है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि उपलब्ध कराई गई है। वहीं 16 पशुहानि के मामलों में करीब 7 लाख रुपये की सहायता दी गई है।
बारिश से प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए अब तक 6 हजार राहत किट और 65 हजार से अधिक लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे भी शुरू करा दिया गया है।
इसी दौरान प्रभारी मंत्री ने SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के बयानों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता को भ्रमित करने के बजाय तथ्यों के साथ बात करनी चाहिए। मंत्री ने अपने बयान में विपक्ष के आरोपों और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।



