फतेहपुर में ऑपरेशन लंगड़ा जारी, 25 हजार का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

मुठभेड़ के दौरान बदमाश जीशान खान के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फतेहपुर में ऑपरेशन लंगड़ा जारी, 25 हजार का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —

फतेहपुर/जनमत न्यूज। फतेहपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामिया बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर जीशान खान घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान बदमाश जीशान खान के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि शातिर बदमाश जीशान खान के खिलाफ फतेहपुर और कौशांबी जिलों में करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं।

यह मुठभेड़ थरियांव थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग के पास हुई, जहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की।