प्रतापगढ़: पूर्व सांसद के नेतृत्व में मां शीतला के दरबार में उमड़ा उत्साह, भारत माता की जय से गूंजा प्रांगण

राष्ट्र सेवा और जन-जागरण के संदेश को लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से वडनगर (गुजरात) तक निकाली जा रही भव्य और ऐतिहासिक बाइक यात्रा का उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में पहुँचने पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

प्रतापगढ़: पूर्व सांसद के नेतृत्व में मां शीतला के दरबार में उमड़ा उत्साह, भारत माता की जय से गूंजा प्रांगण
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। राष्ट्र सेवा और जन-जागरण के संदेश को लेकर सेवा संकल्प अभियानके तहत वाराणसी से वडनगर (गुजरात) तक निकाली जा रही भव्य और ऐतिहासिक बाइक यात्रा का उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में पहुँचने पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

मां प्रतापवासिनी शीतला देवी धाम, कटरा मेदनीगंज के पवित्र प्रांगण में आयोजित इस स्वागत समारोह में लोकसभा प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के ओजस्वी एवं कुशल नेतृत्व में देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे भाजयुमो के ऊर्जावान और उत्साही साथियों का दिल से भव्य स्वागत, अभिनंदन और वंदन किया गया।

मां शीतला के दरबार में दर्शन-पूजन और भव्य अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान यात्रा में शामिल सभी अतिथियों और युवा मोर्चा के साथियों ने मां प्रतापवासिनी शीतला देवी के दरबार में माथा टेककर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और देश व समाज की कल्याण की कामना की।

इसके पश्चात पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी आगंतुक साथियों को मां शीतला की पवित्र प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरा प्रांगण 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' और मां शीतला के जयकारों से गूंज उठा।

दिग्गजों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस ऐतिहासिक और भव्य आयोजन की गरिमा बढ़ाते हुए सदर विधायक श्री राजेंद्र मौर्या जी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, जिला महामंत्री राजेश सिंह तथा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।

अतिथियों ने इस यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से देश के युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सेवा भाव और समर्पण की भावना को और अधिक बल मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने यात्रा दल के उज्ज्वल भविष्य और उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए मंगलकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।