बलरामपुर: घर में मिला एक ही परिवार के 4 लोगों का शव, गोली मारकर की गई है हत्या
उप्र के बलरामपुर जनपद में एक ही परिवार के 4 लोगों का घर में शव मिलने की खबर सामने आ रही है। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
बलरामपुर से गुलाम नबी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में एक ही परिवार के 4 लोगों का घर में शव मिलने की खबर सामने आ रही है। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
घटना देहात थाना क्षेत्र के झौहना ग्राम के गोऺशाईपुरवा गांव की है। जानकारी के अनुसार घर में पति पत्नी और दो बच्चों के शव मिले हैं। हत्या गोली मार कर की गई है। मौके से 2 अवैध शस्त्र बरामद हुए हैं।
एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी विकास कुमार के द्वारा यह बताया गया है कि पति का एक वीडियो संज्ञान में आया है जिसमें पति ने सुसाइड करने की बात कही है।


