अयोध्या: मोटर दुर्घटना दावा कानून को पूर्व विधायक ने बताया काला कानून, संशोधन नहीं होने तक लिया यह प्रण

उप्र के अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा से पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने मोटर दुर्घटना दावा कानून 2019 में संशोधन को पीड़ित परिवारों के लिए परेशानी का कारण बताते हुए पुरानी न्यायिक व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

अयोध्या: मोटर दुर्घटना दावा कानून को पूर्व विधायक ने बताया काला कानून, संशोधन नहीं होने तक लिया यह प्रण
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट 

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा से पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने मोटर दुर्घटना दावा कानून 2019 में संशोधन को पीड़ित परिवारों के लिए परेशानी का कारण बताते हुए पुरानी न्यायिक व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

उन्होंने जिला जज, जिलाधिकारी और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर कानून में बदलाव की मांग उठाई। बाबा गोरखनाथ ने कहा कि पहले मोटर दुर्घटना के मुकदमों की सुनवाई कई न्यायालयों में होती थी, लेकिन अब एक ही कोर्ट में मामले होने से सुनवाई में देरी हो रही है।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2016 तक के कई मामले भी लंबित हैं। एक सड़क दुर्घटना में बेटे को खो चुकी बुजुर्ग मां की पीड़ा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह किसी एक परिवार नहीं, बल्कि हजारों पीड़ितों के न्याय से जुड़ा मामला है।

उन्होंने संकल्प लिया कि जब तक इस कानून को वापस लेकर पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं की जाती, तब तक वह अपने बालों में कैंची नहीं लगवाएंगे। जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली तक पीड़ित परिवारों की आवाज उठाएंगे।