प्रतापगढ: कटरा मेदनीगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व सांसद व सदर विधायक रहे मौजूद

उप्र के प्रतापगढ जनपद के कटरा मेदनीगंज में आज एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता और सदर विधायक राजेंद्र मौर्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

प्रतापगढ: कटरा मेदनीगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व सांसद व सदर विधायक रहे मौजूद
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट  

प्रतापगढ/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ जनपद के कटरा मेदनीगंज में आज एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता और सदर विधायक राजेंद्र मौर्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

जिनकी अगुवाई में क्षेत्र के लोगों और युवाओं में गजब का देशभक्ति का जोश देखने को मिला। इस दौरान देशभक्ति का एक अनूठा और भव्य नजारा देखने को मिला, जहां इलाके में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्रा के दौरान पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता और सदर विधायक राजेंद्र मौर्य मुख्य रूप से मौजूद रहे। दोनों दिग्गजों की मौजूदगी ने इस आयोजन में और ज्यादा जोश भर दिया। उनके साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और युवा हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय के नारों के साथ सड़कों पर उतरे।

कटरा मेदनीगंज के मुख्य बाजारों और मार्गों से जब यह भव्य तिरंगा यात्रा गुजरी, तो पूरे इलाके का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। जगह-जगह लोगों ने इस यात्रा का स्वागत किया।

आयोजकों का उद्देश्य इस यात्रा के जरिए आम जनमानस, खासकर युवाओं में देश के प्रति प्रेम, एकता और सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना था। इस भव्य आयोजन ने पूरे प्रतापगढ़ में चर्चा का विषय बना दिया है।