मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित अपोलो हॉस्पिटल में फिर स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, मिली कई खामियां

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के रुड़की रोड स्थित अपोलो हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक बार फिर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम को अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।

मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित अपोलो हॉस्पिटल में फिर स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, मिली कई खामियां
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के रुड़की रोड स्थित अपोलो हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक बार फिर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम को अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के दौरान अस्पताल में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आ चुकी हैं। पूर्व में अस्पताल के खिलाफ सीज जैसी कार्रवाई भी की जा चुकी है। इसके बावजूद बार-बार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण और छापेमारी के दौरान अनियमितताएं सामने आने का सिलसिला जारी है।

हालिया कार्रवाई के दौरान भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया, जिसमें कुछ अनियमितताएं मिलने की बात सामने आई है। विभाग ने मामले में अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बार-बार कार्रवाई के बावजूद अनियमितताओं के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और अस्पताल के संचालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि नोटिस के बाद विभाग अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई करता है।