प्रतापगढ़: सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़े का आरोप, पीड़ित को ही परेशान कर रही पुलिस

प्रतापगढ़ के उधरनपुर गांव से सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़े की खबर है। पीड़ित विनोद कुमार का आरोप है कि उसके घर आने जाने का एकमात्र रास्ता है जिसे विपक्ष के द्वारा बंद कर लिया जा रहा है।

प्रतापगढ़: सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़े का आरोप, पीड़ित को ही परेशान कर रही पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के उधरनपुर गांव से सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़े की खबर है। पीड़ित विनोद कुमार का आरोप है कि उसके घर आने जाने का एकमात्र रास्ता है जिसे विपक्ष के द्वारा बंद कर लिया जा रहा है। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से जबरन कब्जा कर लिया गया है।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि जब इसकी शिकायत वह लालगंज थाने में करता हैं तो पुलिस उसे ही बैठाकर और पीड़ित का ही शांति भंग के आरोप में चालान कर देती है। जबकि विपक्ष बाहर घूमता रहता है।

पुलिस विभाग में बेहतर पैठ होने के कारण सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया जा रहा है। मामले में शासन- प्रशासन तथा उच्च अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।