हाथरस जंक्शन में चला बिजली चेकिंग अभियान, कई घरों के मीटर बाहर किए गए स्थापित
उप्र के हाथरस जंक्शन रेलवे रोड स्थित टावर वाली गली में आज विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम तथा भोपतपुर विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया।
हाथरस से होमेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जंक्शन रेलवे रोड स्थित टावर वाली गली में आज विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम तथा भोपतपुर विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से करीब एक दर्जन मकानों की जांच की गई। जांच में अधिकांश मकानों के अंदर बिजली मीटर लगे मिले, जिन्हें नियमानुसार बाहर स्थापित कराया गया। वहीं कुछ मकानों में बिजली चोरी के मामले भी सामने आए, जिनके विरुद्ध विजिलेंस टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान में विजिलेंस टीम के जेई संदीप कुमार, इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, कांस्टेबल इंद्रवीर सिंह, राहुल, लोकेश कुमार एवं प्रीति मौजूद रहे। इसके अलावा हाथरस जंक्शन उपकेंद्र से जेई पुष्पेंद्र सिंह, अरुण कुमार, राजेश पाठक, भूपेंद्र कुमार, रियाज, मोनू शर्मा, सचिन और अनुराग सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।


