प्रतापगढ़: जायसवाल समाज का होली मिलन व वैवाहिक परिचय समारोह संपन्न, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने बांधा समां

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के चिलबिला में जायसवाल समाज का होली मिलन व वैवाहिक परिचय समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम कर धमाल मचाया।

प्रतापगढ़: जायसवाल समाज का होली मिलन व वैवाहिक परिचय समारोह संपन्न, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने बांधा समां
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के चिलबिला में जायसवाल समाज का होली मिलन व वैवाहिक परिचय समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम कर धमाल मचाया।

ऑपरेशन सिंदूर व रामलला के कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने भी पहुंचकर बच्चों की प्रतिभा को सराहा। जिलाध्यक्ष श्यामजी जायसवाल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

आयोजक रामजी जायसवाल ने गरीब बच्चों को शिक्षा संबंधी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी आदर्श जायसवाल ने किया। जिला महामंत्री विजय जायसवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर पट्टी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, जुग्गीलाल जायसवाल, पप्पू सेठ, रामजी जायसवाल, अजय जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, किशोर जायसवाल, राजा जायसवाल, सुधीर जायसवाल, रोहित जायसवाल, मुकेश जायसवाल, विष्णु, अंकित आदि मौजूद रहे।