गैस न मिलने से नाराज़ उपभोक्ताओं ने लगाया जाम, एजेंसी पर ब्लैक में सिलेंडर बेचने का लगाया आरोप
प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने एजेंसी मालिक पर आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर खुलेआम हाकरों के माध्यम से ब्लैक में बेचे जा रहे हैं, जबकि आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।


