मुजफ्फरनगर: प्रेमी जोड़ा पहुंचा SSP कार्यालय, शादी के बाद परिवार से जान का खतरा बताकर मांगी सुरक्षा

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र का एक प्रेमी जोड़ा शादी के बाद सुरक्षा की गुहार लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचा।

मुजफ्फरनगर: प्रेमी जोड़ा पहुंचा SSP कार्यालय, शादी के बाद परिवार से जान का खतरा बताकर मांगी सुरक्षा
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट 

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र का एक प्रेमी जोड़ा शादी के बाद सुरक्षा की गुहार लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचा।

दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए भारतीय संविधान के दायरे में अपनी मर्जी से रजिस्टर्ड शादी करने की बात कही। साथ ही उन्होंने अपने परिवार से जान का खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।

SSP कार्यालय पहुंचे प्रेमी जोड़े ने बताया कि उन्होंने अपनी इच्छा से विवाह किया है और अब उन्हें आशंका है कि परिवार के सदस्य उनके साथ कोई अनहोनी कर सकते हैं। इसी आशंका के चलते दोनों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। अब पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी। पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति। प्रेमी जोड़े की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।