फर्रुखाबाद शहर में जुलूस निकाल कर बिहार सरकार का विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष ने को बिहार राज्य के आरा जिले में बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी की पुलिस के द्वारा जो हत्या की गई।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष ने को बिहार राज्य के आरा जिले में बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी की पुलिस के द्वारा जो हत्या की गई।
इसको लेकर बहुत बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोगों ने फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे के पास में सेल्फी पॉइंट से बहुत बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों एवं चार पहिया वाहनों के साथ में कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन में शामिल लोग भरत तिवारी अमर रहे, भरत के हत्यारों को फांसी दो, जब तक सूरज चांद रहेगा भरत तिवारी का नाम रहेगा भारत माता की जय नारे लगाते हुए हाथों में भरत तिवारी की फोटो लगे हुए साथ चल रहे थे।
फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचकर लोगों को संबोधित करते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि भरत तिवारी एक सच्चे समाज सेवक थे और समाज के लिए उन्होंने अपने प्राणों की भी परवाह न की वह जानते थे कि लोग षड्यंत्र के तहत उनको मरवाना चाहते हैं। इसके बाद भी वह वीर योद्धा समाज के लिए लड़ते-लड़ते अपने प्राणों को हंसते-हंसते निछावर कर गया।
जिन पुलिस कर्मियों ने उसकी हत्या की है दोषी सिर्फ वह नहीं है दोषी वह है मुख्य जिसने भरत तिवारी की हत्या करने के लिए पुलिस को आदेशित किया उसे व्यक्ति के विरोध 302 का मुकदमा काम करके जेल भेजा जाए।
चाहे वह कोई भी क्यों ना हो और जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक हम लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं। सारा देश आज भरत तिवारी के साथ है और भरत तिवारी के साथ न्याय करवा कर रहेंगे चाहे कुछ भी इसकी कीमत चुकानी पड़े।
करणी सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौर ने कहा कि भरत तिवारी सच्चे समाजसेवी थे और यह बात वहां के कुछ नेताओं को पसंद नहीं आ रहा था इसीलिए उनकी हत्या पुलिस के द्वारा करवाई गई है। इसकी सीबीआई से जांच हो और दोषी लोगों को फांसी हो।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री कोमल पांडे ने कहा की भरत तिवारी के गांव का नाम बदलकर भारत नगर या भरतपुर किया जाए और भरत तिवारी यदि सबसे ज्यादा किसी अधिकारी के विरुद्ध बोल रहे थे तो वहां शाहपुर के एसडीएम थे उनके विरुद्ध भी हत्या का मुकदमा दर्ज करके जेल में भेजा जाए।
पूर्व प्रधान हेमंत शाक्य ने कहा कि जो लोग भरत तिवारी मामले में भी जातिवाद का एंगल तलाश रहे हैं उनको चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए भरत तिवारी ने समाज के लिए अपनी जान दिए हैं।
पाल समाज के नेता जयदेव पाल ने कहा भरत तिवारी ने वहां आदर्श प्रस्तुत किया है जो हम सब लोगों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा और समाज के लिए मर मिटने का जज्बा पैदा किया करेगा।
सभासद अनिल तिवारी ने कहा की जो काम भरत तिवारी ने बिहार के लिए किया है प्रशासन को जगाने का वही कार्य हम सब लोग मिलकर करेंगे फर्रुखाबाद में सोए हुए भ्रष्ट नेताओं नकारा प्रशासन को जगाने का।
किसान नेता गुड्डू राजपूत ने कहा भरत तिवारी जैसा व्यक्तित्व कभी-कभी समाज में आता है और जो लोग इसको जातिवाद के हिसाब से देखते हैं वह समाज के दुश्मन है। स्वामी उमेश आनंद भारती जी महाराज ने कहा भरत तिवारी अपने प्राण देकर अमर हो गए हैं हम सब लोग उनसे प्रेरणा लेकर सामाजिक कार्यों के लिए हर स्तर पर कार्य करें।


