कौशाम्बी: तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने डंपर में पीछे से मारी टक्कर, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा
उप्र के कौशाम्बी जनपद में तेज रफ्तार टूरिस्ट बस द्वारा डंपर में पीछे से टक्कर मारे जाने की खबर सामने आ रही है। यह हादसा डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ।
कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जनपद में तेज रफ्तार टूरिस्ट बस द्वारा डंपर में पीछे से टक्कर मारे जाने की खबर सामने आ रही है। यह हादसा डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ।
हादसा जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर अरुण पेट्रोलियम के पास हुआ। हादसे मे बस चालक समेत तीन यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद सें बस ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस सें इलाज के लिए CHC सिराथू भेजा। टूरिस्ट बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से वाराणसी जा रही थी।



