न्यू ईयर पर रायबरेली पुलिस का साइबर ठगी अलर्ट, अज्ञात लिंक या एपीके फाइल पर न करें क्लिक

नए साल के मौके पर साइबर अपराधियों की सक्रियता को देखते हुए उप्र की रायबरेली पुलिस के  साइबर सेल ने आम जनता के लिए अलर्ट जारी किया है।

न्यू ईयर पर रायबरेली पुलिस का साइबर ठगी अलर्ट, अज्ञात लिंक या एपीके फाइल पर न करें क्लिक
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। नए साल के मौके पर साइबर अपराधियों की सक्रियता को देखते हुए उप्र की रायबरेली पुलिस के साइबर सेल ने आम जनता के लिए अलर्ट जारी किया है। पुलिस के अनुसार व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नकली न्यू ईयर शुभकामनाओं के नाम से लिंक और एपीके फाइल भेजी जा रही हैं। इन फाइलों को डाउनलोड करते ही मोबाइल फोन में स्पाइवेयर या मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है।

साइबर सेल ने बताया कि यह खतरनाक सॉफ्टवेयर मोबाइल में मौजूद कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटो, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच बना लेता है। इसके बाद साइबर अपराधी बैंक खातों से अनधिकृत लेन-देन कर लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें, किसी भी अज्ञात लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक न करें और भरोसेमंद दिखने वाले संदेशों की भी पहले जांच-पड़ताल करें। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने को दें। रायबरेली पुलिस ने कहा है कि सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय